जनवरी 7, 2026 7:45 अपराह्न

views 237

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ‘आवाजों के जुगनू’ पहल की करेगा शुरुआत

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र-आईजीएनसीए कल “आवाजों के जुगनू” पहल की शुरुआत करेगा, जिसका उद्देश्य भारत की चुनिंदा प्रसिद्ध आवाज़ों को दस्तावेज़ करना और संरक्षित करना है। इस प्रकाशन को 'पुस्तक और ऑडियो' दोनों रूपों में जारी किया जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड किए गए साक्षात्‍कार और प्रामाणिक सामग्री शामिल होगी। इसमें 31 ऐसे व्यक्तियों की यात्रा को दर्शाया गया है, जो आकाशवाणी, एफएम चैनलों, वॉइस-ओवर इंडस्ट्री, प्रसारण और मंचीय कविता से जुड़े रहे हैं।   आईजीएनसीए ने बताया कि यह प्रकाशन रेडियो और आवाज़ आधा...