मार्च 7, 2025 7:28 पूर्वाह्न

views 70

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल रात हैदराबाद में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया। पंजाब एफसी की ओर से शमी सिंगमयुम, एलेक्स साजी ओजी और लुका माजसेन ने गोल किए। हैदराबाद के लिए रामहुलुंचुंगा ने एकमात्र गोल किया।      कोच्चि में आज, केरला ब्लास्टर्स एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। केरल को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए केवल एक अंक की आवश्‍यकता है। केरल 33 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।

मार्च 6, 2025 12:00 अपराह्न

views 77

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में आज हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से होगा

    इंडियन सुपर लीग में आज हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।      ओडिशा एफसी ने कल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराया। ओडिशा एफसी के लिए, ह्यूगो बोमस ने दो गोल करके लीग में प्लेऑफ की रेस में बने रहने में मदद की। उन्होंने 37वें और 53वें मिनट में गोल किए, जबकि टीम के साथी डोरी ने 21वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई थी।      इस जीत के साथ ओडिशा एफसी 33 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया ह...

मार्च 6, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 103

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में ओडिशा एफसी ने कल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हरा दिया।      इस जीत के साथ ही ओडिशा एफसी 33 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है। प्लेऑफ की संभावनाओं के लिए ओडिशा अब मुंबई सिटी एफसी पर निर्भर करेगा कि वह अपने शेष दो मैच हार जाए।     एक अन्‍य मुकाबले में आज हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से शाम साढ़े सात बजे हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मार्च 5, 2025 12:02 अपराह्न

views 92

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में आज जमशेदपुर एफसी का मुकाबला ओडिशा एफसी से होगा

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला ओडिशा एफसी से होगा। मैच आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।     इससे पहले, गोवा ने कल मोहम्मडन एससी पर 2-0 से जीत दर्ज की। यह मैच गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ, गोवा ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।   

मार्च 5, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 75

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा ने मोहम्मडन एससी को 2-0 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल रात एफसी गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोहम्मडन एससी को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गोवा ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। वे पहले ही मोहन बागान सुपर जायंट के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और उन्हें सिंगल-लेग्ड एलिमिनेटर में भाग नहीं लेना पड़ेगा। गोवा एफसी अब 23 खेलों में 48 अंक लेकर 14 मैच  जीत चुका है और छह मैचों में बराबरी पर रहा हैं। मोहन बागान 23 मैचों से 53 अंक हासिल कर शीर्ष पर है। स्पेन के अग्रिम पंक्ति के खिलाडी इकर ग्व...

फ़रवरी 24, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 150

इंडियन सुपर लीग में, मोहन बागान सुपर जाइंट्स ISL के इतिहास में लीग शील्ड खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है

इंडियन सुपर लीग -आईएसएल- फुटबॉल में, मोहन बागान सुपर जाइंट्स रविवार को ओडिशा एफसी पर 1-शून्य से जीत के साथ इंडियन सुपर लीग के इतिहास में लीग शील्ड खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरे स्थान पर मौजूद एफसी गोवा पर अजेय बढ़त हासिल करते हुए मोहन बागान के 52 अंक हो गए हैं। अगले मैच में कल शाम बेंगलुरु एफसी का मुकाबला चेन्नईयिन एफसी से होगा।    

फ़रवरी 21, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 67

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर ने मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में जमशेदपुर ने कल कोलकाता में मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हरा दिया।    प्रतियोगिता में मोहन बागान सुपर जायंट और एफसी गोवा पहले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। मोहम्मडन एससी की टीम पीछे चल रही है।   आज शिलॉंग में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और बेंगलुरु के बीच मुकाबला  शाम 07:30 बजे से होगा। ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं।