जनवरी 7, 2026 9:19 अपराह्न

views 253

स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय धावक जिन्सन जॉनसन ने संन्यास की घोषणा की

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय धावक जिन्सन जॉनसन ने आज संन्यास की घोषणा कर दी है। केरल के इस 34 वर्षीय एथलीट के करियर का सर्वश्रेष्ठ क्षण 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 1500 मीटर में तीन मिनट 44 दशमलव सात-दो सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीतना रहा। इन्हीं खेलों में उन्होंने 800 मीटर में रजत पदक भी जीता था।     जॉनसन ने वर्ष 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान एक मिनट 45 दशमलव छह-पांच सेकेंड के समय के साथ दिग्गज श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना पुरुषों का 800 म...