जुलाई 14, 2026 6:29 अपराह्न

views 35

इंडिया पोस्ट का कारोबार पहली तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

  संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए डाक विभाग की तिमाही कारोबारी समीक्षा बैठक की।     संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंधिया ने कहा कि इस तिमाही में इंडिया पोस्ट ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में विभाग का कुल कारोबार 22.2 प्रतिशत बढ़कर 3,280 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,008 करोड़ रुपये हो गया है।     उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भी इंडिया पोस्ट की आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और यह 13,21...