अप्रैल 20, 2026 10:09 अपराह्न

views 153

भारतीय अधिकारियों का दल तीन दिवसीय वार्ता के लिए अमरीका पहुंचा

भारत और अमरीका के बीच वाशिंगटन में व्यापार वार्ता का एक नया दौर शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना है। भारतीय अधिकारियों का एक दल 20 से 22 अप्रैल तक निर्धारित तीन दिवसीय वार्ता के लिए अमरीका पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन कर रहे हैं। उनके साथ सीमा शुल्क विभाग और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। ये चर्चाएं द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर वार्ता का...