जुलाई 10, 2026 6:10 अपराह्न

views 39

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-ओमान संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने भारत-ओमान साझेदारी में भारतीय प्रवासियों के योगदान की सराहना की।