नवम्बर 21, 2025 8:39 पूर्वाह्न
101
एफटीए के लिए वार्ता शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों पर भारत और इजराइल ने किए हस्ताक्षर
भारत और इजराइल ने तेल अवीव में मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए के लिए वार्ता शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इज़राइल के अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत ने इन शर्तों पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि दोनों देश एक व्यापक एफटीए पर चर्चा करने पर सहमत हुए हैं, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नया रूप देना है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह व्यापार, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने...