फ़रवरी 7, 2026 9:19 अपराह्न

views 118

भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते से भारतीय निर्यात पर शुल्‍क घटकर 18 प्रतिशत हुआ: वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारतीय निर्यातों के लिए भारत-अमरीका अं‍तरिम व्‍यापार समझौते के अन्‍तर्गत 50 प्रतिशत पारस्‍परिक शुल्‍क को अब घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दिल्‍ली में आज दोपहर बाद भारत-अमरीका के संयुक्‍त बयान पर संवाददाताओं से बातचीत में श्री गोयल ने कहा कि चीन, पाकिस्‍तान, बांग्लादेश और वियतनाम सहित पडोसी देशों की तुलना में भारत का शुल्‍क कम है। श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता देश के कृषि और डेयरी क्षेत्र की रक्षा करता है। इस समझौते के अन्‍तर्गत मसालों, चाय,...

फ़रवरी 7, 2026 7:25 अपराह्न

views 97

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वस्त्र निर्यात को बड़ा बढ़ावा

सरकार ने आज कहा कि भारत-अमरीका व्यापार समझौते से वस्त्रों, परिधानों और तैयार उत्पादों के लिए एक सौ 18 अरब डॉलर का वैश्विक आयात बाजार खुल गया है। इससे वस्त्र निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वस्त्र मंत्रालय ने व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के बीच वस्त्र व्यापार संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख प्रोत्‍साहन बताया। मंत्रालय ने कहा कि अमरीका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है, जहां लगभग साढ़े दस अरब डॉलर का निर्यात होता है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत परिधान और 15 प्रतिशत तैयार उत्पाद शामि...

जनवरी 12, 2026 3:05 अपराह्न

views 161

भारत और अमरीका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी: सर्जियो गोर, भारत में अमरीका के राजदूत

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमरीका व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार पर अगली बातचीत कल होगी। नई दिल्ली में भारत में अमरीका के राजदूत का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि व्यापार दोनों देशों के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपायों और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। श्री गोर ने कहा कि भारत से अधिक महत्वपूर्ण कोई साझेदार नहीं है।