जुलाई 23, 2026 8:49 अपराह्न
41
भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा की
भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बहुपक्षीय मंच का दुरुपयोग झूठ फैलाने, राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार करने और सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के अपने इतिहास से ध्यान भटकाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हो...