जुलाई 15, 2026 6:16 पूर्वाह्न
362
भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न
भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वार्ता पिछले सप्ताह वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान दोनों पक्षों ने सभी पहलुओं पर ठोस प्रगति की और कई मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी। भारत मालदीव का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2025-26 में 771 मिलियन डॉलर से अधिक का था। वर्...