अप्रैल 20, 2026 8:18 अपराह्न
73
भारत-कोरिया के बीच फिनटेक और निवेश सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में कोरियाई वित्तीय सेवा आयोग के अध्यक्ष ली ओग-वेओन से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझाकरण को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इनमें फिनटेक नवाचार, डिजिटल भुगतान, निवेश, स्थानीय मुद्रा निपटान और गिफ्ट सिटी तथा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण में व्यापार के अवसर शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने स्टार्टअप और द्विपक्षीय निवेश के क्षेत्रों में अधिक सहयोग के तरीकों...