जुलाई 2, 2026 9:48 अपराह्न
87
भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी दुनिया को लाभ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद हैं। नई दिल्ली में आज भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच में श्री मोदी ने कहा कि जापान की विशेषज्ञता और निवेश भारत की गति और व्यापकता के साथ मिलने पर पूरी दुनिया को लाभ होता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आज साझेदारी को और भी गतिशील तथा प्रगाढ बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा और स्वास्थ्य जैसे ...