दिसम्बर 11, 2025 7:05 अपराह्न

views 139

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को किया संबोधित

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वे आज मुंबई में भारत-इटली व्यापार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी भी उपस्थित थे। इटली के साथ आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, निवेश को बढ़ावा दे...