अप्रैल 23, 2026 5:45 अपराह्न
59
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के 49 गांवों के विकास की योजना
गृह मंत्रालय के निर्देश पर त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस कर इसे विकसित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में खोवाई के जिलाधिकारी रजत पंत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी अभेदानंद बैद्य, पुलिस अधीक्षक वी. जागेश्वर रेड्डी, प्रखंड अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले सीमावर्ती क्षेत्र में तीन प्रखंडों के नौ गांवों को विकसित गांव बनाने के लिए चिन्हित किया गया था ल...