जुलाई 10, 2026 9:07 अपराह्न

views 451

भारत-ओमान के बीच खाड़ी क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर व्यापक विचार-विमर्श

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मस्कत में ओमान के विदेश मंत्री बदर-बिन-हमद-अल बुसैदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा व्यापार, निवेश, संपर्क, समुद्री क्षेत्र, प्रौद्योगिकी, रक्षा और साइबर तथा एआई क्षेत्रों पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा से दोनों देशों ...