जुलाई 2, 2026 9:20 अपराह्न

views 1.5K

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की

भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की है। दोनों देशों ने एशिया में जिम्‍मेदार शक्तियों और प्रमुख ऊर्जा उपभोक्‍ता के रूप में ऊर्जा सुगमता को संयुक्‍त रूप से मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की साझा इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। भारत का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जापान का अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय विभिन्न पहलों पर सहयोग करेंगे।     दोनों देशों ने अपने-अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने और कच्चे तेल...