अगस्त 15, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 199

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर 1090 कार्मिकों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के कुल एक हजार नब्‍बे कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।   गृह मंत्रालय के अनुसार, दो सौ 33 कर्मियों को वीरता पदक, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सात सौ 58 कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।   वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध की रोकथाम या अपराधियों की गिरफ्तारी में किए गए असाधारण वीरता और विशिष्ट कार्य के लिए प्रदान किए जाते हैं...