जनवरी 21, 2026 5:01 अपराह्न

views 128

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य समारोह के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तैयारियां जोर-शोर पर

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य समारोह के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लगभग दस हजार लोग विशेष अतिथि के रूप में परेड के साक्षी बनेंगे। परेड में देश की संस्कृति, सैन्य शक्ति और गौरवशाली विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

अगस्त 15, 2025 2:21 अपराह्न

views 102

देश भर में देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।   अरुणाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आईजी पार्क, ईटानगर में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।   समारोहिक मार्च पास्ट में विभिन्न वर्दीधारी टुकड़ियाँ, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड तथा स्कूली बच्चे शामिल थे।   अपने संबोधन में, श्री खांडू ने कहा कि आज अरुणाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी ज़्यादा यानी 105 प्रतिशत हो ...

अगस्त 15, 2025 12:08 अपराह्न

views 81

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकाशवाणी नई पॉडकास्ट श्रृंखला “पर्सन बिहाइंड द स्‍टोरी” की पहली कड़ी प्रसारित करेगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज एक नई पॉडकास्ट श्रृंखला "पर्सन बिहाइंड द स्‍टोरी" की पहली कडी प्रसारित करेगा। इसमें भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट आर. माधवन पिल्लई के साथ विशेष वार्ता प्रसारित की जाएगी। श्री पिल्‍लई का जन्‍म एक सौ वर्ष पूर्व हुआ था।   वे इंडियन नेशनल आर्मी-आईएनए के सदस्‍य थे और उन्‍होंने देश के स्‍वाधीनता संग्राम में योगदान दिया था। यह कार्यक्रम एफएम गोल्ड और अन्य चैनलों पर शाम पांच बजकर दस मिनट से सुना जा सकता है। यह कार्यक्रम हमारी वेबसाइट न्यूज़ ...

अगस्त 15, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 88

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने स्वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली

असम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह गुवाहाटी में वेट्रेनरी प्लेग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि असम देश में सबसे तेजी से विकसित हो रहे तीन राज्‍यों में से एक है।   राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति में महत्‍वपूर्ण सुधार हुआ है और उनकी सरकार के साढे चार वर्ष के कार्यकाल में कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।   मुख्‍यमंत्री ने बताया कि समर्पण कर चुके 11 हजार से अधिक उग्रवादियों का पुनर्वास हो चुका है ...

अगस्त 14, 2025 2:00 अपराह्न

views 88

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सेवाओं के कुल एक हजार नब्‍बे कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि 233 कर्मियों को वीरता पदक, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।  

अगस्त 14, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 75

असम: मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे

असम सरकार ने कल होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा कल सुबह नौ बजे गुवाहाटी में खानापाड़ा में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएंगे। राज्‍य के अन्‍य मंत्री विभिन्‍न जिलों में झंडा फहराएंगे। 79वें स्‍वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राज्‍य में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिबंधित उग्रवादी गुट उल्‍फा के राज्‍य में पूर्ण बंद के आह्वान और लोगों से स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्‍कार करने की उसकी अपील को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना ...

अगस्त 14, 2025 9:51 पूर्वाह्न

views 63

पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अधाधुंध हवाई गोलीबारी में एक वरिष्ठ नागरिक और एक बालिका समेत तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अधाधुंध हवाई गोलीबारी में एक वरिष्ठ नागरिक और एक आठ वर्षीय बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार ये घटनाएँ शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुईं। अज़ीज़ाबाद में गोली लगने से घायल एक आठ वर्षीय बच्ची की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। कोरंगी में, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। एक अन्‍य क्षेत्र से खुशी में गोली चलाने से एक और मौत की खबर मिली है। बचाव और राहत सूत्रों के अनुसार आधी रा...

अगस्त 14, 2025 9:27 पूर्वाह्न

views 110

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे

देश कल स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर दिल्ली में लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का विषय नया भारत है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्‍सव मनाया जाएगा। निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी अंकित है। इस वर्ष लाल किले में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न ...