जनवरी 28, 2026 6:10 अपराह्न

views 68

लोकसभा और राज्यसभा में महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार सहित दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि

लोकसभा और राज्‍यसभा में आज महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार समेत बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पांच दिवंगत पूर्व सांसदों शालिनी पाटिल, भानु प्रकाश मिर्धा, सत्येन्‍द्र नाथ ब्रम्‍ह चौधरी, सुरेश कलमाडी और कबीन्‍द्र पुरकायस्‍थ को श्रद्धांजलि दी गई। श्री अजीत पवार दसवीं लोकसभा के सदस्‍य थे। सदन में इन सभी लोगों के सम्‍मान में कुछ देर का मौन भी रखा गया। सुबह राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के बाद जैसे ही दोनों सदनों की बैठक हुई, लोकसभा के महासचिव ने सदन के पटल पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी म...