जून 27, 2024 10:25 पूर्वाह्न

views 67

दुबई आर्ट सेंटर में चल रही है भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी

दुबई के सबसे पुराने कला संस्थान दुबई आर्ट सेंटर में इन दिनों भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी चल रही है। हुनर नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न लोक कलाओं और जनजातीय कला विधाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। आगंतुक प्रदर्शनी में उत्तराखंड की एप्‍पन कला, बिहार की मधुबनी कला और महाराष्‍ट्र की वरली कला की विभिन्न शैलियां देख सकते हैं। हुनर प्रदर्शनी दुबई के कला प्रेमियों के लिए भारत की लोक और जनजातीय कला का साक्षात्कार करने और भारत की कला विरासत का अनुभव लेन...