फ़रवरी 7, 2026 9:37 अपराह्न

views 109

गुजरात के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लिया

  गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लिया। 4 फरवरी को भारत से लाए गए ये अवशेष वर्तमान में गंगारामया मंदिर में प्रदर्शित हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संसद में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और पवित्र अवशेषों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के विदेश मंत्री...