नवम्बर 6, 2024 7:59 अपराह्न

views 20

छठ पूजा के उपलक्ष्‍य में दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कल सात नवम्‍बर को छठ पूजा के उपलक्ष्‍य में दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उपराज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री आतिशी से सात नवम्‍बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए पत्र लिखा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी थी।