अप्रैल 30, 2026 5:42 अपराह्न

views 76

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों का आधारभूत ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में भूस्खलन-रोधी पहाड़ी सड़कों के लिए उपायों पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण शुरू करने से पहले ढलान स्थिरीकरण को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। श्री गडकरी ने पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ राजमार्गों के न...