सितम्बर 22, 2024 3:20 अपराह्न

views 25

वरिष्ठतम न्यायाधीश राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे

दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे। न्यायाधीश राजीव शकधर को 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था।