नवम्बर 6, 2025 10:09 अपराह्न
109
इज़राइली रक्षा बल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की
इज़राइली रक्षा बल -आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है। एक बयान में, इज़राइली सेना ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह की निर्माण इकाई के सदस्यों को निशाना बनाया और इस बात पर ज़ोर दिया कि वह इज़राइल के क्षेत्र के लिए किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेगी। ये हमले आयता अल-जबल, तैयबेह और टायर देब्बा कस्बों के लिए जारी की गई निकासी चेतावनियों के बाद किए गए हैं। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने ट...