अप्रैल 18, 2026 7:49 अपराह्न
50
विश्व धरोहर दिवस पर लद्दाख में पदयात्रा का आयोजन
विश्व धरोहर दिवस पर आज लद्दाख में करगिल के गोमा गांव में संघर्ष और आपदाओं के संदर्भ में जीवंत धरोहर के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया विषय पर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद, करगिल के उपायुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में खानका गोमा और इमाम बरगाह गोमा सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया, जहां प्रतिभागियों को उनके सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।