मई 30, 2026 9:10 अपराह्न

views 93

भारत क्षेत्रीय स्थिरता का प्रमुख स्तंभ: अमरीकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ

अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भारत को क्षेत्रीय स्थिरता का एक प्रमुख स्तंभ बताया है। उन्‍होंने सिंगापुर में आयोजित शांग्री-ला संवाद में भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और संतुलन का एक महत्वपूर्ण आधार बताया है। श्री हेगसेथ ने भारत के सैन्य आधुनिकीकरण और रक्षा औद्योगिक क्षमताओं की भी खुलकर प्रशंसा की। रक्षा सचिव ने भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की भी सराहना की और उन्नत सैन्य अभियानों में सहयोग करने की उसकी बढ़ती क्षमता का उल्लेख किया। श्री हेगसेथ ने कहा कि भारत उच्च स्तरीय सैन्य क्...