सितम्बर 20, 2024 5:34 अपराह्न

views 165

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में लाभार्थियों की शिकायतों का अब पहले से भी अधिक गति से निस्तारण होगा। इसके लिए एक खास मानक संचालन प्रक्रिया - एसओपी अमल में लाई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अन्तर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना और राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में देहरादून में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि आयुष्म...