अगस्त 26, 2024 2:46 अपराह्न

views 61

हजारीबाग: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने इस योजना के महत्व और इससे लाभार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

अगस्त 24, 2024 12:54 अपराह्न

views 66

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली और पटना सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची। सीबीआई के अधिकारी जब गेस्ट हाउस के अंदर गये तो कई सा्मान और दस्तावेज बिखरे मिले। गेस्ट हाउस के पहले तल्ले पर पीछे की ओर खिड़की की कुंडी खुली पायी गयी। सीबीआई को घटनास्थल से चाबियों के कुछ गुच्छे भी मिले हैं। जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में कटकमदाग थाने में शिकायत दर्ज करायी है।