सितम्बर 9, 2025 9:02 अपराह्न

views 76

इस्राइल ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के आतंकियों पर किए हमले

इस्राइल ने कतर की राजधानी दोहा में आज हमास के आतंकियों पर कई हमले किए। इस्राइल रक्षा बलों और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है। यह कतर में इस्राइल की पहली सैन्य कार्रवाई है।   कतर ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता माजिद अल अंसारी ने इसे कायराना हमला बताया।   उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल और नागरिक सुरक्षा इकाइयाँ घटना के बाद की स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हैं।