सितम्बर 26, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 149

फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास की निंदा की, कहा- शांति योजना पर अमरीका के साथ सहयोग करने को तैयार

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास की आलोचना की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाली शांति योजना पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने से रोके जाने के बाद वीडियो के माध्यम से श्री अब्बास ने सम्बंधित भूमि पर फिलिस्तीन का दावा दोहराया।   उन्होंने कहा कि वे अमरीका, फ्रांस और सऊदी अरब के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं।   श्री अब्बास ने कहा कि इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीकार की गई शा...

मार्च 6, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 154

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए और मारे गए लोगों के शव लौटाने चाहिए। श्री ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमरीका ने इस बात की पुष्टि की है कि वह हमास के साथ सीधी बातचीत कर रहा है। यह बातचीत अमरीकी नीति में स्‍पष्‍ट बदलाव को दर्शाती है। श्री ट्रंप ने हमास का खात्‍मा करने के लिए इस्राइल को सभी संभव सहायता देने का वायदा किया और कहा कि अगर हमास बंधकों को रिहा नहीं करता है तो उसका एक भी सदस्‍य सु...

फ़रवरी 23, 2025 9:31 पूर्वाह्न

views 97

फलस्तीनी बंधक तभी छोड़े जाएंगे जब हमास बंधकों की रिहाई को तमाशा न बनाए: इस्राइल

    इस्राइल ने कहा है कि वह फलस्‍तीन के 620 बंधकों को तभी रिहा करेगा जब फलस्तीनी आतंकी गुट हमास बंधकों की सम्मानजनक तरीक़े से अगली रिहाई की पुष्टि कर दे। इस्रायल का कहना है कि फलस्तीनी बंधक तभी छोड़े जाएंगे जब हमास बंधकों की रिहाई को तमाशा न बनाए।      हमास द्वारा छोड़े गए बंधकों में से कुछ बंधक वे हैं जिन्हें नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था। इन बंधकों को जबरदस्ती सेना की वर्दी पहनाई गई और हमास के लड़ाकों के साथ तस्वीरें ली गईं। एक वीडियो में यह भी दिखाया गया कि अब भी दो इस्रायली हमास की क...

फ़रवरी 20, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 102

इस्राइल को आज गाजा से ले जाए जाने वाले चार मृतक बंधकों की सूची मिली

    इस्राइल को उन चार मृतक बंधकों की सूची मिल गई है जिन्हें आज गजा से ले जाया जाएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कल एक बयान में यह जानकारी दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कार्यालय ने कहा कि उसने आईडीएफ के प्रतिनिधियों के माध्यम से बंधकों के परिवारों को जानकारी दे दी है।      प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन देश के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन है क्योंकि इस्राइल चार मृतक बंधकों को घर लाने की तैयारी कर रहा है।     इससे पहले इस महीने...

फ़रवरी 20, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 71

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्धविराम के दूसरे चरण की बातचीत का नेतृत्व करने के लिए कैबिनेट मंत्री रॉन डर्मर को नियुक्त किया

    एक इस्राइली अधिकारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्धविराम के दूसरे चरण की बातचीत का नेतृत्व करने के लिए अपने एक करीबी विश्वासपात्र को नियुक्त किया है। अमरीका में जन्मे रॉन डर्मर एक कैबिनेट मंत्री हैं, जिन्हें श्री नेतन्याहू के सबसे करीबी सलाहकार के रूप में देखा जाता है। अमरीका में इस्राइल के राजदूत के रूप में कार्यरत रहे रॉन डर्मर ट्रंप व्हाइट हाउस के साथ मजबूत संबंध रखने वाले एक पूर्व रिपब्लिकन कार्यकर्ता हैं।    इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के दूसरे चर...

फ़रवरी 19, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 131

हमास ने गाजा युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के दौरान एक बार में ही सभी इज़रायली बंदियों और फ़िलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा

    हमास ने गाजा युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के दौरान एक बार में ही सभी इज़रायली बंदियों और फ़िलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा है। हमास ने यह भी पुष्टि की है कि वह शनिवार को उन छह बंधकों को रिहा कर देगा, जिन्हें पहले चरण में मुक्त किया जाना था और अन्य चार के शव कल लौटा दिए जाएंगे।    उधर, इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा है कि युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण की बातचीत इस सप्ताह होगी।

जनवरी 25, 2025 7:15 अपराह्न

views 100

हमास ने गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को किया रिहा

हमास ने संघर्ष विराम समझौते के एक हिस्‍से के रूप में गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को रिहा कर उन्‍हें गज़ा शहर के फ्लस्‍तीनी स्‍क्वायर में रेड क्रॉस अधिकारियों को सौंप दिया है। यह सभी महिला सैनिक सकुशल हैं। संघर्ष विराम के अंतर्गत इस्रायल और गज़ा के बीच बंदियों की ये दूसरी खेप है। इस समझौते से गज़ा में स्‍थायी संघर्ष विराम की उम्‍मीद बढी है। समझौते के अंतर्गत दोनों पक्षों के बीच छह सप्‍ताह के दौरान 33 इस्रायली बंदियों को रिहा करना है जबकि इसके बदले सैकडों फ्लीस्‍तीनी बंदियों को रि...

दिसम्बर 12, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 89

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर आज मतदान हुआ। इसमें सभी बंधकों को तत्काल रिहा करने की भी मांग की गई है। 193 सदस्यीय विश्व संगठन में युद्धविराम के प्रस्ताव के पक्ष में 158 वोट डले। महासभा के प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते हैं लेकिन इनका राजनीतिक महत्व होता है, जो युद्ध के बारे में वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। महासभा ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी-यूएनआरडब्ल्यूए को भी ...

अगस्त 8, 2024 12:01 अपराह्न

views 67

सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की

  सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है और इसे ईरान की संप्रभुता का 'घोर उल्लंघन' बताया है। इस घटना को लेकर यह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। 

अगस्त 6, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 100

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के 9 कर्मचारी इस्राइल पर हमास के हमले में शामिल हो सकते हैं

  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसकी फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के नौ कर्मचारी पिछले वर्ष इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं। फलिस्‍तीन के आतंकी गुट हमास ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने गजा पट्टी में हमास के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।   संदिग्ध रूप से हमले में शामिल एजेंसी के कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने कल मीडिया से कहा कि...