नवम्बर 18, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 116

भारत के ओलिम्‍पयन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर पिस्‍टल फायर स्‍पर्धा में रजत पदक जीता

मिस्र की राजधानी काहिरा में आई.एस.एस.एफ. राइफल / पिस्‍टल विश्‍व चैम्पियनशिप में भारत के ओलिम्‍पयन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर पिस्‍टल फायर स्‍पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्‍हें यूक्रेन के पावलो कोरोस्टिलोव से हार का सामना करना पड़ा। विश्‍व चैम्पियनशिप में गुरप्रीत का यह दूसरा व्‍यक्तिगत पदक है। उन्‍हें 2018 में चांगवन में 25 मीटर स्‍टैण्‍डर्ड पिस्‍टल स्‍पर्धा में पहली बार रजत पदक मिला था।     भारत 13 पदकों के साथ विश्‍व चैम्पियनशिप अभियान में तीसरे नम्‍बर पर रहा। उसे तीन स्‍वर्ण, छ...