जुलाई 31, 2026 8:36 अपराह्न

views 44

गुजरात: कई हिस्‍सों में जारी मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात के कई हिस्‍सों में आज सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हमारी संवाददाता ने बताया कि बारिश से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर चलाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा और सूरत सहित छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।