सितम्बर 19, 2025 12:45 अपराह्न

views 91

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मशीनरी के लिए जीएसटी सुधारों पर बैठक की

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरों में कटौती का सीधा लाभ किसानों को मिलना चाहिए। नई दिल्ली में कृषि मशीनरी और उपकरणों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौहान ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जीएसटी दर को 12 या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से ट्रैक्टर और मशीनरी काफ़ी सस्ती हो जाएंगी।   श्री चौहान ने कहा कि इस कदम से विभिन्न ट्रैक्टर श्रेणियों में 23 हज़ार रुपये से लेकर 63 हज़ार रुपये तक की कीमतों में...

सितम्बर 5, 2025 1:01 अपराह्न

views 155

महाराष्‍ट्र: जीएसटी दरों में बदलाव से आमजन को मिलती राहत

वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी में केन्‍द्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई कटौती से विभिन्‍न वर्गों को राहत मिली। गृहिणी, विद्यार्थी और किसान- सभी इसका स्‍वागत कर रहे हैं क्योंकि इससे रोज़मर्रा का आर्थिक बोझ कम होगा और समेकित विकास को बढावा मिलेगा।   मुम्‍बई की गृहिणी दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह कटौती गृहिणियों के लिए उपहार है और इससे उन्हें अपने घर को बेहतर तरीक़े से संभालने में मदद मिलेगी।   मुम्‍बई के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी वैभव ने कहा कि शैक्षिक वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती से कमजोर व...

सितम्बर 5, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 145

जीएसटी सुधारों से बढ़ेगा उपभोग, निवेश और रोजगार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर - जीएसटी को तर्कसंगत बनाने को आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार बताया है। श्री मोदी ने कहा कि इस कदम से कई वस्तुओं पर कर में कटौती होने से मध्यम वर्ग की जेब में पैसा आने की उम्मीद है।   उन्होंने कहा कि रोटी व जीवन रक्षक दवाओं जैसी ज़रूरी वस्तुओं पर कर पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि दो-स्लैब कर 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को नवरात्रि के पहले दिन से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और इस बार...

सितम्बर 4, 2025 4:18 अपराह्न

views 90

भाजपा ने की जीएसटी सुधारों की सराहना

भाजपा ने जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए कहा है कि ये समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी होंगे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जीएसटी में कटौती के बाद देश में खुशी का माहौल है।    

सितम्बर 4, 2025 4:05 अपराह्न

views 87

जीएसटी की दरों में बदलाव से व्यापार होगा आसान: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रोज़मर्रा की ज़रूरतों की लगभग सभी वस्तुओं जैसे दवाइयों, खाद्य उत्पादों, कपड़ा और जूतों पर करों में कमी से उपभोक्ताओं को बहुत लाभ होगा।   नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान श्री गोयल ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जीएसटी की दरों में बदलाव कर देशवासियों को दिवाली विशेष तोहफ़ा देंगे।   उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव व्यापार को आसान बनाने में योगदान देंगे...

फ़रवरी 19, 2025 9:19 पूर्वाह्न

views 71

नवी मुंबई में हुआ एमएसएमई पर विशेष ध्‍यान देते हुए कारोबार में सुगमता पर जीएसटी एवं सीमा शुल्क आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    करदाता सेवा महानिदेशालय, मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद शाखा के साथ कल नवी मुंबई में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। गोष्‍ठी का विषय था- एमएसएमई पर विशेष ध्‍यान देते हुए कारोबार में सुगमता पर जीएसटी एवं सीमा शुल्क आउटरीच कार्यक्रम। गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के करदाता सेवा महानिदेशक महेश कुमार रस्तोगी ने इस बात पर जोर दिया कि वस्तु एवं सेवा कर एक संघीय कर होने के कारण जीएसटी परिषद के माध्यम से...

अगस्त 2, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 94

जीएसटी राजस्व संग्रह में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जुलाई में जीएसटी संग्रह 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में जीएसटी संग्रह 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक राजस्व संग्रह है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जीएसटी संग्रह रिफंड समायोजित करने के बाद लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहा, जो 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि वस्‍तु और सेवाओं में घरेलू लेन-देन बढ़ने के कारण जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई।