नवम्बर 22, 2025 6:07 अपराह्न

views 80

दिल्ली में बढ़ती हवा की प्रदूषण के कारण GRAP योजना में संशोधन

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में गंभीर वायु गुणवत्ता के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली के लिए चरणबद्ध कार्रवाई योजना में संशोधन किया है। आयोग ने ग्रैप-चार के उपायों को अब ग्रैप-तीन के अंतर्गत लागू करने का फैसला किया है। इन उपायों में सरकारी, निजी और नगरपालिका कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति का प्रावधान है। आयोग ने क्षेत्र में इसके कार्यान्‍वयन के लिए जिम्मेदार सभी विभागों को इसे तत्‍काल लागू करने का निर्देश दिया है।...