अक्टूबर 17, 2024 9:29 अपराह्न

views 61

 गोरखपुर:  रामगढ़ताल में 25वीं सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन होगा

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में 22 से 26 अक्टूबर 2024 तक पचीसवीं सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 20 प्रदेशों की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग मे कुल दो सौ चालीस खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।  

सितम्बर 2, 2024 8:58 अपराह्न

views 78

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के जरिये कल बीटेक की 391 सीटों पर प्रवेश लिया जायेगा

गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के जरिये कल बीटेक की तीन सौ इक्यानबे सीटों पर प्रवेश लिया जायेगा। इनमें प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिये तीन सौ पैंतीस और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिये छप्पन सीटें उपलब्ध रहेंगीं। विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति के प्रभारी प्रोफेसर श्रीराम चैरसिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नये सिरे से कल सुबह दस बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।

अगस्त 26, 2024 8:34 अपराह्न

views 57

गोरखपुर: गुरू गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आज तीन दिवसीय निःशुल्क लेजर सर्जरी शिविर का शुभारम्भ हुआ

गोरखपुर के गुरू गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आज तीन दिवसीय निःशुल्क लेजर सर्जरी शिविर का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन ख्याति प्राप्त कैंसर सर्जन डाॅक्टर संजय माहेश्वरी और डाॅक्टर रेखा माहेश्वरी ने 65 मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में निःशुल्क इलाज की सुविधा 28 अगस्त तक मिलेगी।  

अगस्त 26, 2024 8:26 अपराह्न

views 81

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की खाली सीटों को भरने के लिये 03 सितम्बर को स्पाॅट काउंसिलिंग का आयोजन करेगा

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की खाली सीटों को भरने के लिये तीन सितम्बर को स्पाॅट काउंसिलिंग का आयोजन करेगा। स्पाॅट काउंसिलिंग में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों का पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आज से प्रारम्भ हो गया है। स्पाॅट काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

जून 21, 2024 9:05 अपराह्न

views 71

गर्मी को देखते हुए गोरखपुर चिड़ियाघर की समय सारणी में आज से बदलाव किया गया

गर्मी को देखते हुए गोरखपुर चिड़ियाघर की समय सारणी में आज से बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव के अनुसार अब चिड़ियाघर का टिकट काउनटर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। इसके पहले टिकट काउंटर के खुलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे था।