सितम्बर 30, 2026 10:55 पूर्वाह्न
51
राष्ट्रपति मुर्मु ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम को स्वर्ण जीतने पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर चिकिता तनिपार्थी, प्रथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि तीरंदाजों की शानदार सटीकता, धैर्य और टीम भावना ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह यादगार उपलब्धि उन्हें आगे भी कई नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।