जून 24, 2026 9:34 अपराह्न

views 30

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है। घायलों का इलाज सरकारी एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। मलबे और पानी के अंदर फंसे लोगों से बचाव दल का संपर्क हो गया है। उन्हें पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है तथा सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कोलकाता...