मार्च 22, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 55

विश्‍व प्रसिद्ध मुक्‍केबाज जॉर्ज फोरमैन का 76 वर्ष की आयु में निधन

विश्‍व प्रसिद्ध मुक्‍केबाज जॉर्ज फोरमैन का निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे। सोशल मीडिया पोस्ट में उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है। रिंग में बिग जॉर्ज के नाम से मशहूर फोरमैन का मुक्‍केबाजी इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला करियर था। वे पहली बार 1968 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियों में आए थे। उन्‍होंने दो बार हैवीवेट विश्व खिताब भी जीता था।