फ़रवरी 23, 2025 9:51 पूर्वाह्न
100
जर्मनी में आम चुनाव जारी
जर्मनी में आज आम चुनाव हो रहे हैं। चांसलर ओलफ शोल्ज की गठबंधन सरकार पिछले वर्ष नवम्बर में गिर गई थी। इस वर्ष के चुनाव में अर्थव्यवस्था और प्रवास का मु्द्दा प्रमुख है। श्री शोल्ज ने लोकप्रियता हासिल कर रही धुर दक्षिणपंथी पार्टी ए.एफ.डी. के साथ गठबंधन की सम्भावना से इनकार किया है।