अगस्त 14, 2024 12:13 अपराह्न

views 119

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सितंबर में हो जाएंगे पद मुक्त

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि वे सितंबर में पद मुक्त हो जाएंगे। 67 वर्षीय श्री किशिदा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में अपने दोबारा चुनाव न लड़ने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को एक नई शुरुआत की आवश्यकता है।     श्री किशिदा वर्ष 2021 से जापान के प्रधानमंत्री हैं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद उनका समर्थन घट रहा है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 1955 से लगभग लगातार सत्ता में है और पार्टी ने श्री किशिदा की घोषणा...