जून 27, 2026 7:30 अपराह्न

views 37

बहरीन ने ईरान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया

बहरीन ने आज ईरान पर आरोप लगाया कि उसने देश पर ड्रोन से हमले किए। बहरीन के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ईरान के कई ड्रोनों ने देश को निशाना बनाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात-यूएई ने बहरीन पर ईरानी ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे आक्रामक और शत्रुतापूर्ण बताया। यूएई के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ये हमले बहरीन की संप्रभुता का उल्लंघन हैं और इसकी सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं। इससे पहले, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आ...