जून 29, 2024 12:38 अपराह्न

views 76

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रति माह लगभग 21 करोड़ 70 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 41 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।