जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 57

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खेप बोलिविया के लिए रवाना की गई है। कुल मिलाकर 16 टन अग्निशमन उपकरण और संबंधित राहत सामग्री भेजी जाएगी। यह सहायता वनों में लगने वाली आग के कारण होने वाले पर्यावरणीय संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में भी मदद करेगी।