अगस्त 28, 2026 6:00 अपराह्न
136
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय नागरिकों के लिए राहत और सहायता कार्यों के बारे में आधव अर्जुन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए राहत और सहायता के कार्य कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया। यह कक्ष भारतीय नागरिकों और उन...