अगस्त 14, 2025 7:20 अपराह्न

views 73

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा की पाकिस्तान को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए

भारत ने पाकिस्तानी नेतृत्‍व के भारत विरोधी बयानों को निरंकुश, युद्ध उन्‍मादी और नफरत बढाने वाला बताते हुए कहा है कि पा‍किस्‍तान के किसी भी दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि पाकिस्तान को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयानबाजी करना पाकिस्तानी नेतृत्व का जाना पहचाना तरीका है। सिंधु जल संधि के संबंध में मध्यस्थता न्यायालय के फैसले पर, श्री जायसवाल ने कहा कि भारत न...

अगस्त 7, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 49

विदेश मंत्रालय ने जारी किया परामर्श, कहा- भारतीय नागरिक न करें लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा

  विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा न करने को कहा है। इससे पहले मंत्रालय ने 23 मई, 2016 को भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था। लीबिया की वर्तमान स्थिति के आकलन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।    लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सड़क मार्ग से दूसरे प्रांतों की यात्रा न करने और आपातकालीन फोन नंबर : +218943992046 पर त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

जून 13, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 59

कुवैत: श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत और 50 से अधिक घायल 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुवैत के मंगफ इलाके में श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास कुवैत के अधिकारियों और इनकी नियोक्ता कंपनी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ले रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घायलों को पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। कुवैत में भारत के राजदूत, आदर्श स्वाइका ने इस हादसे के तुरंत बाद भारतीय...