मार्च 9, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 85

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल: नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शिलांग में ईस्ट बंगाल एफसी को चार-शून्य से हराया

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, कल नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शिलांग में ईस्ट बंगाल एफसी को चार-शून्य से हराया। एक अन्य मैच में, मोहन बागान सुपर जायंट ने कोलकाता में एफसी गोवा को दो-शून्य से पराजित किया। प्रतियोगिता में आज, चेन्नईयिन एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से होगा। 

मार्च 7, 2025 7:28 पूर्वाह्न

views 65

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल रात हैदराबाद में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया। पंजाब एफसी की ओर से शमी सिंगमयुम, एलेक्स साजी ओजी और लुका माजसेन ने गोल किए। हैदराबाद के लिए रामहुलुंचुंगा ने एकमात्र गोल किया।      कोच्चि में आज, केरला ब्लास्टर्स एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। केरल को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए केवल एक अंक की आवश्‍यकता है। केरल 33 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।

मार्च 7, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 83

फुटबॉल: मॉलदीव और बांग्लादेश के साथ फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे सुनील छेत्री

  अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री इस महीने मॉलदीव और बांग्लादेश के साथ फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। इससे पहले, छेत्री ने पिछले वर्ष जून में कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। भारत 19 मार्च को शिलांग में मॉलदीव के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा। इसके बाद इसी मैदान पर भारत अपने शुरुआती क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश के साथ खेलेगा।

मार्च 6, 2025 12:00 अपराह्न

views 71

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में आज हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से होगा

    इंडियन सुपर लीग में आज हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।      ओडिशा एफसी ने कल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराया। ओडिशा एफसी के लिए, ह्यूगो बोमस ने दो गोल करके लीग में प्लेऑफ की रेस में बने रहने में मदद की। उन्होंने 37वें और 53वें मिनट में गोल किए, जबकि टीम के साथी डोरी ने 21वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई थी।      इस जीत के साथ ओडिशा एफसी 33 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया ह...

मार्च 6, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 95

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में ओडिशा एफसी ने कल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हरा दिया।      इस जीत के साथ ही ओडिशा एफसी 33 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है। प्लेऑफ की संभावनाओं के लिए ओडिशा अब मुंबई सिटी एफसी पर निर्भर करेगा कि वह अपने शेष दो मैच हार जाए।     एक अन्‍य मुकाबले में आज हैदराबाद एफसी का सामना पंजाब एफसी से शाम साढ़े सात बजे हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मार्च 5, 2025 12:02 अपराह्न

views 84

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में आज जमशेदपुर एफसी का मुकाबला ओडिशा एफसी से होगा

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला ओडिशा एफसी से होगा। मैच आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।     इससे पहले, गोवा ने कल मोहम्मडन एससी पर 2-0 से जीत दर्ज की। यह मैच गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ, गोवा ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।   

मार्च 5, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 70

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा ने मोहम्मडन एससी को 2-0 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल रात एफसी गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोहम्मडन एससी को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गोवा ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। वे पहले ही मोहन बागान सुपर जायंट के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और उन्हें सिंगल-लेग्ड एलिमिनेटर में भाग नहीं लेना पड़ेगा। गोवा एफसी अब 23 खेलों में 48 अंक लेकर 14 मैच  जीत चुका है और छह मैचों में बराबरी पर रहा हैं। मोहन बागान 23 मैचों से 53 अंक हासिल कर शीर्ष पर है। स्पेन के अग्रिम पंक्ति के खिलाडी इकर ग्व...

फ़रवरी 21, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 62

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर ने मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में जमशेदपुर ने कल कोलकाता में मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हरा दिया।    प्रतियोगिता में मोहन बागान सुपर जायंट और एफसी गोवा पहले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। मोहम्मडन एससी की टीम पीछे चल रही है।   आज शिलॉंग में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और बेंगलुरु के बीच मुकाबला  शाम 07:30 बजे से होगा। ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं।

जुलाई 14, 2024 1:52 अपराह्न

views 96

यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा

  यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार देर रात साढे 12 बजे शुरू होगा। स्‍पेन चौथी बार यह खिताब जीतकर रिकार्ड बनाने की कोशिश करेगा। वहीं इंगलैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप का फाइनल खेलेगा।   उधर, मियामी में, कोपा अमरीका फुटबाल चैम्पियनशिप के फाइनल में कल सुबह साढे पांच बजे अर्जेंटीना और कोलम्बिया आमने सामने होंगे। अर्जेन्‍टीना लगातार तीसरी बार चैम्पियनशिप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा वहीं कोलम्बिया की टीम दूसरी बार कोपा...

जुलाई 11, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 77

फुटबॉल: कोपा अमरीका-2024 के सेमी फाइनल में उरुग्वे को हराकर फाइनल में पहुंचा कोलम्बिया  

  फुटबॉल में आज सुबह अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में कोपा अमरीका 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में कोलम्बिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उरुग्वे गेंद पर अच्‍छा नियंत्रण रखते हुए गोल बनाने में असफल रही। जेफरसन लेमा ने कोलम्बिया के लिए एकमात्र गोल 39वें मिनट में किया। हाफ टाइम से ठीक पहले कोलम्बिया के राइट विंगर डेनियल मुनोज को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पडा। एक खिलाड़ी के जाने के बावजूद कोलम्बिया की रक्षा मजबूत रही और पूरे मैच में उरुग्वे अपनी पकड़...