जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न

views 77

असम: 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं बाढ़ का सामना, 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की हुई मृत्‍यु, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्यक्ति के  लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 राजस्‍व क्षेत्र के कुल 2 हजार 208 गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ़ प...

जून 30, 2024 2:17 अपराह्न

views 73

किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में तेज बारिश के बाद बाढ़ के मलबे में पांच लोगों की मृत्यु 

  किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में तेज बारिश के बाद बाढ़ के मलबे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। किर्गिस्तान के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को ओश ओब्लास्ट के नूकट क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मलबा बहाव से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के मलबे में सात लोग बह गए। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं।      मंत्रालय ने बताया कि शेष दो लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं। यह भी बताया गया कि अबशीर-अता क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़क टूटने से 1 हजार 300 लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ के कारण निकट इलाके मे...

जून 24, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 75

गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

गृहमंत्री अमित शाह ने मौसम विभाग और केन्‍द्रीय जल आयोग को बेहतर बाढ़ प्रबंधन के लिए नदियों के जलस्तर की पूर्वानुमान प्रणाली को उन्नत बनाने का निर्देश दिया। श्री शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने देश में बाढ़ के खतरों को कम करने के लिए एक व्यापक और दूरगामी नीति का कार्यान्वयन करने संबंधी दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा भी की। श्री शाह ने निर्देश दिया कि मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली चमकने के पूर्वानुमानों को आम लोगों...