नवम्बर 25, 2025 4:44 अपराह्न

views 178

इथियोपिया में ज्वालामुखी के फटने के कारण मुंबई से होकर जाने वाली सभी उड़ानें रद्द

इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने के कारण चेन्नई से मुंबई और मुंबई से होकर जाने वाली सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण एयर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज़ की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। लंदन से चेन्नई जाने वाली उड़ानें कम से कम तीन घंटे देरी से चल रही हैं।