जून 24, 2024 1:54 अपराह्न

views 66

तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर रामेश्वरम के मछुआरे एक दिन की हड़ताल पर

तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरे उन 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर हैं, जिन्हें कल अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा था। इससे पहले शनिवार को 5 हजार मछुआरे 507 नावों में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। इनमें से तीन नावों पर सवार 22 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने घेर लिया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने केंद्र से मछुआरों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्रवाई...